Important News for JEECUP Condidate
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक)-2019 की परीक्षा परिवर्तित तिथि 26 मई, 2019 को होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत ऐसे पॉलिटेक्निक / संस्थान के डिप्लोमा कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए प्रतिवर्ष प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है जो पॉलिटेक्निक / संस्थान प्राविधिक शिक्षा परिषद उ०प्र० से सम्बद्धित हैं। इसके अन्तर्गत लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है , लिखित परीक्षा की मेरिट व आरक्षण के आधार पर संस्थान व ब्रांच ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटियों का सुधार दिनांक 01अप्रैल से 07 अप्रैल, 2019 तक अभ्यर्थी अपने लागिन से कर सकेंगे सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सूचना :- सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्राप्त करने हेतु अर्हता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी दिनांक 01 से 07 अप्रैल 2019 के मध्य पोर्टल पर लॉग इन कर पूर्व में चयनित केटेगरी General के स्थान पर General (Economically Weaker Section) विकल्प का चयन अवश्य कर लें І ...